टेक्स्ट, फ़ोटो, और वीडियो का इस्तेमाल करके, दुनिया भर की जगहों के बारे में अपनी पसंद के मुताबिक मैप और कहानियां बनाई जा सकती हैं. मिलकर काम करने के लिए, दूसरों के साथ अपने मैप और कहानियां शेयर करें.
Google खाते वाला कोई भी व्यक्ति प्रोजेक्ट बना सकता है. अगर आपके पास खाता नहीं है, तो साइन अप करें.
Earth प्रोजेक्ट बनाम लोकल KML फ़ाइलें
Google Earth में अपने डेटा पर काम करने के लिए, आपके पास दो विकल्प होते हैं. पहला, Google Drive में सेव किया गया क्लाउड-आधारित प्रोजेक्ट. दूसरा, आपके कंप्यूटर के ब्राउज़र स्टोरेज में सेव की गई लोकल KML फ़ाइल.
क्षमताएं | क्लाउड-आधारित प्रोजेक्ट | लोकल KML फ़ाइल |
---|---|---|
साथ मिलकर काम करना और शेयर करना | Google Drive की तरह ही, एक प्रोजेक्ट को कई एडिटर या दर्शकों के साथ शेयर किया जा सकता है. साथ ही, इसे अलग-अलग डिवाइसों पर ऐक्सेस किया जा सकता है. | आपको KML फ़ाइल को एक्सपोर्ट करके, अपने साथ काम करने वाले लोगों को भेजना होगा. इससे फ़ाइल के कई वर्शन बन जाएंगे. |
KML की वे सुविधाएं जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है |
Earth प्रोजेक्ट में KML की इन सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है:
|
लोकल KML फ़ाइलों में, KML की इन सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है:
|
Google Earth में डेटा इंपोर्ट करना | अपने डिवाइस या Google Drive से KML फ़ाइलों को क्लाउड-आधारित प्रोजेक्ट में इंपोर्ट किया जा सकता है. ये फ़ाइलें, आपके Google Drive में सेव होती हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, KML इंपोर्ट करना लेख पढ़ें. | Google Earth में, अपने डिवाइस पर सेव की गई लोकल KML फ़ाइल खोली जा सकती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, KML इंपोर्ट करना लेख पढ़ें. |
प्रोजेक्ट और फ़ाइलों को ऐक्सेस और मैनेज करना | आपको Google Earth की होम स्क्रीन पर, क्लाउड पर आधारित प्रोजेक्ट और लोकल KML फ़ाइलें, दोनों दिख सकती हैं. अपने प्रोजेक्ट और फ़ाइलों को बनाने, कॉपी करने, और मैनेज करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Google Earth की होम स्क्रीन पर अपने प्रोजेक्ट मैनेज करना लेख पढ़ें. |